कासगंज: कासगंज जिला अस्पताल में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया
कासगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए भाजपा सरकार के 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम के पहले दिन 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने किया। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली।