धर्मापुर रेंज के जलियां गांव निवासी सना पुत्री काले खा रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया जँहा इलाज जारी है। वहीं सूचना के बाद मौके पर वन विभाग कीं टीम पहुंच गई है और जांच जुट में गई।