दादरी: गढ़ी गोल चक्कर से पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ₹7.72 लाख नगद व सोने-चांदी के आभूषण बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सूने पड़े घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी के ₹7.72 लाख नगद व भारी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से जितेंद्र व राजेश के रूप में हुई है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।