कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के सेवंठा गांव स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल में बच्चों से उर्दू में प्रार्थना कराए जाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर बुधवार को ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।