गुलाना: अकोदिया में फसल नुकसान रोकने हेतु 163 कृष्ण मृग पकड़े, दक्षिण अफ्रीकी टीम ने हेलीकॉप्टर-बोमा तकनीक का किया प्रयोग
ग्राम रानी बडौद क्षेत्रों में फसलों को कृष्ण मृग और नीलगाय से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत, रविवार शाम 6 बजे तक अब तक 18 दिनों में कुल 664 कृष्ण मृग, 67 नीलगाय और 8 रोझड़ों को पकड़कर संरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा जा चुका है। क्षेत्र में इस विधि से 163 कृष्ण मृगों को पकड़ा गया।