33 केवी जीएसएस बावड़ी पर 33 केवी की नई लाइन के कार्य को लेकर शनिवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान बावड़ी सहित आसपास के क्षेत्र में करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।सहायक अभियंता शिवराज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शटडाउन के चलते 33 केवी जीएसएस बावड़ी से निकलने वाले समस्त फीडरों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।