रामपुर: रामनाथ कॉलोनी में चीनी विभाग की जमीन की सफाई करने पहुंचे अफसरों से एक व्यक्ति की तीखी झड़प, कहा- ज़मीन हमारी है
Rampur, Rampur | Jul 22, 2025 रामनाथ कॉलोनी में चीनी विभाग की जमीन की साफ सफाई करने पहुंचे अफसर से एक व्यक्ति की तीखीं झड़पें हुई, व्यक्ति बोला जमीन हमारी है, उन्होंने जमीन के कुछ दस्तावेज भी अफसरों को दिखाए अफसरों ने कहा कि उच्च अधिकारियों को यह दस्तावेज दिखाइए, हमारा काम जो हमको निर्देश मिला है। साफ सफाई करने का तो हम साफ सफाई कर रहे हैं। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम 5:00 बजे की गई है।