गदरपुर: धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने अनाज मंडी में जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन
शुक्रवार को मंडी में कच्चे आढ़ती की एक ट्रॉली धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने शनिवार सुबह नवीन अनाज मंडी में जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया। अराजनैतिक किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सालविंदर सिंह कलसी के नेतृत्व में किसानों ने मंडी के दोनों गेट बंद कर दिए। देखते ही देखते मंडी परिसर ट्रॉलियों से भर गया और जाम की स्थिति बन गई।