शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेसई सड़क पर जैन मंदिर गेट के सामने शनिवार को एक तेज और लापरवाही से चल रहे।ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र घायल हो गए।जानकारी के अनुसार ग्राम रातौर निवासी नीलम धाकड़ उम्र (27) वर्ष अपने पिता शिवनारायण धाकड़ के साथ बाइक क्रमांक से कोलारस स्थित दुकान जा रहा था।