हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाई अलर्ट, रामनवमी जुलूस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है
हजारीबाग: रामनवमी 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीसी शशि प्रकाश सिंह व एसपी अंजनी अंजन ने अधिकारियों को ब्रीफ कर जुलूस मार्गों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात, सीसीटीवी व जीपीएस से नजर रखी जाएगी। भीड़ नियंत्रण, मेडिकल सुविधा व शांति बनाए रखने की अपील की गई है।