धनौरा: गजरौला बृजघाट से जल लेने गए शिव भक्त की बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने पुलिस को दी सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार मायापुरी निवासी शोवीन्द सिंह बृजघाट से जल लेने के लिए बाइक लेकर गए थे और उन्होंने अपनी बाइक को गंगा धाम पर बृजघाट में खड़ा कर दिया था। मंगलवार में बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 1:30 पर वह वापस आए तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी। चोर इतने शातिर थे की बाइक की नंबर प्लेट उसी स्थान पर खोल कर चले गए, पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।