औरैया: शहर में ट्रांसफार्मर को गर्मी से बचाने के लिए विभाग ने चलाया अभियान, रखे गए कूलर और पानी का हो रहा छिड़काव
भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बिजली की खपत में भारी इजाफा हुआ है। इसका असर बिजली व्यवस्था पर साफ तौर पर देखा जा सकता है। बीते एक-दो दिनों से शहर और ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली कटौती हो रही है जिससे लोगों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड के कारण कई जगहों पर ट्रांसफार्मर फ