औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के नौगवा गांव में खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने काटा
दिबियापुर क्षेत्र के नौगवा गांव निवासी खेत पर काम कर रहे किसान को सर्प ने काटा, परिजनों द्वारा किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यापुर में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है। किसान की हालत अब सामान्य है।