जहाजपुर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन ने विभिन्न समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आज गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जनसुनवाई में राष्ट्रीय राजमार्ग 148D को शहर से बाहर बायपास बनाने, बनास नदी क्षेत्र में बजरी उपलब्ध कराने और श्मशान भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आईं।