बदायूं: बेहटरा गांव में नाली में कूड़ा डालने के विवाद में छोटे भाई के परिवार ने पति-पत्नी को डंडों व फरसा से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Dec 8, 2024 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के बेहटरा गांव में नाली में कूड़ा करने के विवाद में छोटे भाई के परिवार ने पति सेवाराम पुत्र प्रेमराज व उनकी पत्नी सुनीता को लाठी डंडा फरसा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सेवाराम और सुनीता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षा कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।