बदायूं: कुंवरगांव के ईट भट्टे के पास ई-रिक्शा ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, एक की मौत और दो लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Dec 8, 2024 जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के मनिहार दहमा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अरविंद पुत्र रामौतार अपने साढू के घर दावत खाने आए थे और अपने घर जा रहे थे। बाइक पर नन्हें और अरूण बैठे थे। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के कुंवरगांव गांव के ईट भट्टे के पास ई-रिक्शा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अरविंद की मौत हो गई और नन्हें और अरूण घायल हो गए।