भवानीपुर :- भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कॉपरेटिव बैंक शाखा में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ऋण वसूली में तेजी लाना, डिफॉल्टर खातों की स्थिति में सुधार तथा किसानों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना रहा।