चंदिया तहसील सहित जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों का जत्था द्वारका–सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रवाना हुए तीर्थ यात्रियों ने इस पावन अवसर के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल रहा है