बांका: मारपीट मामले में एससी-एसटी थाना पुलिस ने मोरामा गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया, आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा
Banka, Banka | Oct 18, 2024 एससी- एसटी थाना की पुलिस ने गुरुवार की संध्या करीब 7 बजे माेरामा गांव से मारपीट मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन राम ने बताया कि मोरामा गांव निवासी फितंगी यादव पर अगस्त 2024 में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था।