बांका: बेलडीहा मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से टोटो पलटा, एक शिक्षक घायल
Banka, Banka | Oct 18, 2024 बेलडीहा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से एक टोटो पलट गया। वहीं टोटो पलटने से टोटाे पर सवार शिक्षक बाबुटोला निवासी जय कुमार झा गिरकर जख्मी हो गए। जख्मी शिक्षक का स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में उपचार कराया। जख्मी ने बताया कि वह बेलडीहा हाई स्कूल टोटो से जा रहे थे। इस दौरान बेलडीहा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टोटो को टक्कर मार दिया।