पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में पांच वर्षीय बच्ची छत से गिरकर घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर मोहल्ला रजागंज की रहने वाली माहेनूर पुत्री स्वर्गीय अनवार उम्र 5 वर्ष शनिवार दो बजे बताया जा रहा है। कि छत पर खेल रही थी। तभी अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह रास्ते पर गिरकर घायल हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।