पूरनपुर: पताबोझी गांव में गेहूं की फसल तोड़ने को लेकर विवाद, चाकू मारकर घायल करने का मामला पुलिस में दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पताबोझी के रहने वाले राजेश पुत्र भूपराम ने बताया कि वह अपने खेत पर था। इसी दौरान गांव के रहने वाले खेमकरन उर्फ रघू अपने पुत्र वीरबल, महेन्द्रपाल, जीत कुमार खेत पर पहुंच गए और गेहूं फसल को तोड़कर खराब करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पीड़ित युवक की आठ बर्षीय पुत्री की पिटाई की