मोहनिया: दादर के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन गंभीर रूप से घायल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के पास एनएच 30 रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही भाई की मौत हो गई वहीं बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।