इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के बीफार्म विद्यार्थियों ने “हेल्थ वारियर्स इंटर्नशिप –माघ मेला, प्रयागराज 2026” नामक आठ दिवसीय राष्ट्रीय-स्तरीय फील्ड-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। छात्रों ने विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।