पन्ना जिसे 'रत्नगर्भा' कहा जाता है। जहां साल 2025 में हीरों की ऐसी 'बरसात' हुई कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए! इस साल पन्ना के हीरा कार्यालय में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 106 नग हीरे जमा हुए हैं। इनका कुल वजन 206 कैरेट से भी ज्यादा है, जिसकी बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये के पार आंकी जा रही है।