गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गाँव फतेहपुर में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अहिल्यापुर इकाई द्वारा स्थानीय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के मार्गदर्शन में संचालित " "एक कंबल,एक मुस्कान" शीत राहत सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ।