समस्तीपुर: दक्षिणी धमौन में BPSC TRE पास अभ्यर्थी अविनाश कुमार को 500 रुपये के लिए बदमाशों ने मारी गोली
समस्तीपुर में बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे BPSC TRE पास अभ्यर्थी अविनाश कुमार को गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे 500 रुपए के लिए गोली मार दी। गोली दाहिने जांघ में लगी है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के दक्षिणी धमौन गांव की है। अविनाश ने बताया कि वह गांव में ही खाद दुकान चलाता है। वह BPSC TRE पास कर टीचर के रूप में बहाल होने वाला है।