जयपुर: जयपुर में अमायरा की पुकार अनसुनी, डेढ़ साल की बुलिंग ने ली मासूम की सांसें, सिस्टम फेल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
परिजनों ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि CBSE रिपोर्ट ने खुलासा किया कि अमायरा को डेढ़ साल से क्लासमेट्स बुली कर रहे थे। एक बच्चे ने गलत इशारा किया, उसके बारे में गलत बातें फैलाईं और जुलाई में उसे मारा भी था। परिवार लगातार शिकायत करता रहा, लेकिन टीचर ने हर बार अमायरा को ही एडजस्ट करने की सलाह दी। 10 अक्टूबर को जब स्लेट पर गलत बात लिखकर उसे घेरा गया, तो वह 45 मिन