कादीपुर: एसपी ने अखंडनग थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण, मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर कुँवर अनुपम सिंह ने जनपद में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग का जायजा लेने के लिए थाना अखंडनगर क्षेत्र स्थित चौकी राहुल नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी पर उपस्थित पुलिस बल, अभिलेखों, शस्त्रों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों जैसे स्वतन्त्रता दिवस, गणेश चतुर्थी, गणेश प्रतिमा विसर्ज