कादीपुर: रामनगर कादीपुर में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय पर शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्यवाही
कादीपुर क्षेत्र के रामनगर में शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को दिन में 11:00 बजे बड़ी कार्यवाही की है, जहां पर बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को नोटिस देते हुए उन्हें तत्काल बंद करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही साथ है यह भी हिदायत दी गई है कि अगर विद्यालय खुल पाया जाता है तो प्रतिदिन के हिसाब से दस हजार रुपए ,जुर्माना लगाया जाएगा