ललिता कला एकेडेमी में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर कन्या मध्य विद्यालय मलयपुर की पूर्व प्रधानाध्यापिका व राजकीय विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित ललिता सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उक्त जानकारी 6 बजे दी। बताया गया कि उनका निधन 26 जनवरी 2026 को मलयपुर स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से हो गया था। वे 90 वर्ष की थीं। शोक सभा में दर्जनों लोग उपस्थित रहे।