सांगानेर: जयपुर ग्रामीण डीएसटी टीम और रेनवाल थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध स्मैक बरामद कर लाखों रुपए नगद किए ज़ब्त
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम और रेनवाल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.86 ग्राम स्मैक व करीब 6 लाख 42 हजार 100 रुपए नगद बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी राधेश्याम मीणा को भी गिरफ्तार किया है।