चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार से शुरू हो चुका है। शनिवार को नहाय खाय था और रविवार को खरना है। संध्या 7:00 बजे खरना के रोज मधुबनी ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणिरंजन ने पूजा-पाठ करके खरना का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का पूजा पाठ करने के बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन ने प्रसाद ग्रहण करके छठ महापर्व के चौथे रोज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही अन्न खाएंगे ।