पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में भीषण आग, अहम दस्तावेज जलकर राख होने की आशंका
रविवार रात्रि करीब 10 बजे पटना के मोइनुल हक स्टेडियम परिसर स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के गेट नंबर 1 के पास बने अस्थायी कार्यालय में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गया।