किसान भवन कुर्था में शुक्रवार को मृदा स्वास्थ्य दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी रानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंचायतों से आए किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। कार्ड से किसानों को मिट्टी की उर्वरता और पोषक तत्वों की वैज्ञानिक जानकारी मिलेगी।