हुज़ूर: भोपाल: ईदगाह हिल्स में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 महीने की बच्ची की मौत
Huzur, Bhopal | Jan 29, 2026 भोपाल के ईदगाह हिल्स के एक फ्लैट में 10 महीने की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। ईदगाह हिल्स के एक फ्लैट में बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में चली गई थी। इसी दौरान मुंह के बल बाल्टी में जा गिरी। करीब 10 मिनट बाद जब मां ने देखा तो बच्ची का चेहरा नीला पड़ चुका था। परिजन ने बच्ची को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची।