कोडरमा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोडरमा कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, ₹35500 का जुर्माना भी
नाबालिक को बहला- फुसलाकर, व डरा- धमका कर दुष्कर्म किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह स्पेशल पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश गुलाम हैदर की अदालत ने मंगलवार को आरोपी दिलीप सिंह, 30 वर्ष, पिता अनिल सिंह, मरकचचो, बड़ा अखाड़ा निवासी को 6 पोक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 22 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई .