सिरदला: साहोपुरा में खेतों में लगी आग, 5 बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों की मेहनत पल भर में खत्म
सिरदला प्रखंड क्षेत्र के साहोपुरा गांव के बाध में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और करीब 5 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे किसान और भी चिंतित हैं। जानकारी बुधवार 4 बजे प्राप्त।