गोंडा: महिलाओं ने छेड़खानी करने वाले नशेड़ी युवकों की धुनाई की, वीडियो हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Feb 24, 2025 राधाकुंड मोहल्ले में एक परिवार की महिलाओं ने छेडखानी करने वाले नशेडी युवकों को सबक सिखाया, जिसका वीडियो सोमवार 3 बजे वायरल हुआ है। रविवार देर रात 4 युवक नशे की हालत में एक घर में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओ के साथ बत्तमीजी व छेडखानी करने लगे जिसके बाद महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी। सोमवार 3 बजे एक महिला ने बताया कि नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है।