इटाढ़ी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी ने विशेष अभियान चलाया है। इसी क्रम में इटाढ़ी पावर हाउस के कनीय विद्युत अभियंता श्रीराम कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने हरपुर जलवांसी पंचायत के जलवांसी गांव में छापेमारी की। जांच में 6 उपभोक्ताओं को मीटर बाईपास कर सीधे तार से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इटाढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।