चकाई: चकाई में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ
Chakai, Jamui | Mar 4, 2025 प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को चार बजे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें बीडीओ ने उपस्थित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया। बीडीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा का अनुपालन करना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है।