नानपारा: रूपईडीहा में इको फ्रेंडली दिवाली मनाने को लेकर सामाजिक संगठनों ने लिया सामूहिक संकल्प
रूपईडीहा में दीपावली पर्व के अवसर पर आज विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों व पर्यवारणविदों ने देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज परिसर में "इको फ्रेंडली दीपावली" मनाने का सामूहिक संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण के महत्व को जन जन से अवगत कराने के लिए सीमावर्ती इलाकों में जन जागरण अभियान चलाए जाने का कार्यक्रम भी तय किया।