औरैया: मोहल्ला गायत्री नगर में निकला 8 फीट का अजगर, वन विभाग ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
सदर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर मोहल्ले में बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे हड़कंप मच गया, जब अचानक एक विशाल अजगर दिखाई दिया। करीब 8 फीट लंबे इस अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने लगे और सूचना वन विभाग को दी गई। मौके की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र गौतम व दरोगा अभिषेक अ