बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा नियुक्ति हेतु गठित चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में गृह विभागीय अधिसूचना द्वारा क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्ति किया गया। तत्क्रम में उक्त दोनों क्रिकेटरों द्वारा आज बिहार पुलिस मुख्यालय मे अपना योगदान समर्पित किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा दोनों क्रिकेटरों को बिहार पुलिस परिवार में औपचारिक रूप से स्वागत एवं सम्मानित किया गया। श्री मनोज कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
#BiharPolice
Dighalbank, Kishanganj | Aug 10, 2026