सुनेल: सुनेल में पदोन्नत पुलिस अधिकारी और 70 वर्षीय खिलाड़ी का किया गया अभिनंदन
Sunel, Jhalawar | Mar 26, 2026 सुनेल के पुलिस थाना में कार्यरत अधिकारियों के पदोन्नति पर सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गुरुवार शाम 7 बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं पदोन्नति पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान थाना प्रभारी विष्णु सिंह के सीआई पद पर पदोन्नत होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।