ग्राम पंचायत पाटनवाघरा के विद्यालय खेल मैदान में चल रही पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 21 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच नंदा पारगी, प्रधानाचार्य गजेंद्र डामोर, ग्रामदानी अध्यक्ष फूलचंद खराड़ी एवं सरपंच प्रतिनिधि मनसुख पारगी के आतिथ्य में हुआ।