झांसी: पानी की किल्लत से जूझ रहा 20 हजार आबादी वाला बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी क्षेत्र के लोग, नहीं हो रही सुनवाई #jansamasya
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2025 झांसी महानगर का बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी क्षेत्र पानी की किल्लत से जूझ रहा हैं। हैंडपंपों के खराब होने एवं जल संस्थान की पाइप लाइन न बिछी होने पर लोग काम काज छोड़ सिर्फ पानी एकत्रित करने के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कपूर टेकरी के कई हिस्से जो सघन आबादी वाले हैं, में इन दिनों पानी का संकट गहराया हुआ है।