समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जीएसटी यानी गिविंग एंड शेयरिंग ट्रस्ट ग्रुप ने इस वर्ष भी ठंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। रविवार को दोपहर लगभग दो बजे ग्रुप ने ईसागढ़ के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर करीब 200 कम्बल, बच्चों के लिए खिलौने, गर्म इनर और ऊनी टोपी वितरित कीं।