सिंघिया: सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चे के पिता पर बीए की छात्रा के अपहरण का आरोप
सिंघिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चे के पिता पर बीए की छात्रा के अपहरण करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने सिंघिया थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही लोग द्वारा जबरन पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।