विदिशा के वैशाली नगर में स्थित खाटू श्याम बाबा के मंदिर में सातवें स्थापना दिवस का आयोजन चल रहा है पहले दिन 12 तारीख को भगवान गणेश की पूजा अर्चना और भगवान शिव का अभिषेक किया गया वहीं शनिवार को सुबह के समय भगवान सत्यनारायण की कथा और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया सत्यनारायण भगवान की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घर से लड्डू गोपाल लेकर आए।